रिसेप्शन की दावत और 72 करोड़ का 'डेथ वारंट': पटना के शाहपुर में अपनों ने ही क्यों बुझाई घर के दो चिराग? पुलिस के खुलासे ने सबको चौंकाया!

पटना के शाहपुर में दो सगे भाइयों की हत्या के पीछे पुस्तैनी जमीन का खूनी खेल निकला। पुलिस ने दो सगे संबंधियों को हथियारों के साथ दबोचा। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी मिले हैं।

  • Patna - पटना के गोपालपुर थाना अंतर्गत शाहपुर गांव में 22 फरवरी 2026 की रात खुशियों का माहौल था। विक्की कुमार की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी, लेकिन किसी को खबर नहीं थी कि मेहमानों की भीड़ में कातिल भी मौजूद हैं। देखते ही देखते दो सगे भाइयों—मनोज कुमार और संजीत कुमार—को गोलियों से भून दिया गया। जश्न के बीच हुई इस वारदात ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।

  • 72 करोड़ की जमीन: रिश्तों के कत्ल की वजह 
  • पटना पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्याकांड की जड़ में पुस्तैनी जमीन का विवाद था। विवाद किसी छोटी-मोटी रकम का नहीं, बल्कि 6 बीघा जमीन का था, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 72 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पारिवारिक संपत्ति के इसी लालच में परिवार के ही सदस्यों ने अपने सगे भाइयों की जान लेने का सौदा कर डाला।

  • SIT की दबिश: कोइलवर में धरे गए कातिल 
  • घटना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में गठित SIT, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार और अन्य एक्सपर्ट शामिल थे, ने आरोपियों का पीछा शुरू किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भोजपुर जिले के कोइलवर में छापेमारी कर दो नामजद आरोपियों—अमरजीत कुमार (22) और चंदन कुमार उर्फ चन्ना (21)—को गिरफ्तार कर लिया।

  • हथियार और मोबाइल बरामद, 5 आरोपी अब भी फरार
  •  गिरफ्तार शूटरों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल .315 बोर के दो देसी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि इस मामले में कुल 7 लोगों को नामजद किया गया था। दो की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी 5 आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

  • परिवार के अंदर ही रची गई मौत की साजिश 
  • पुलिस की जांच में यह दुखद पहलू सामने आया है कि जमीन की खरीद-फरोख्त और हिस्सेदारी को लेकर परिवार के अंदर ही दरार थी। जिस जमीन को सुरक्षित रखने के लिए भाइयों ने संघर्ष किया, वही जमीन उनकी मौत का कारण बन गई। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से यह उगलवाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन पर्दे के पीछे से शामिल था।
  •  


Report - anil kumar