पटना के पॉश होटल में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 युवतियां और एक युवक हिरासत में

पटना में पुलिस ने एक बड़ी करवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

Patna sex racket- फोटो : News4nation

Bihar News : राजधानी पटना के पॉश इलाके में पुलिस ने कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। कार्रवाई के दौरान एक होटल से शराब बरामद होने के साथ 10 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया है।


पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, होटल का संचालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

यह कार्रवाई गांधी मैदान थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सिटी एसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि उन्हें देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही सभी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

अनिल की रिपोर्ट