Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar News : हिरानंदपुर के रहने वाले सुरेश यादव ने दीदारगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पर अभद्र गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने और भू-माफियाओं के साथ मिलकर जमीन पर जबरन कब्जा कराने का आरोप लगाया है।

पटना का गालीबाज थानेदार - फोटो : RAJNISH

PATNA : पुलिस का काम आम लोगों के जान माल की रक्षा करना है। लेकिन पटना का एक थानेदार लोगों को फोन कर गलियाता है और वो भी धमकी भरी लहजे में। पीड़ितों को जेल भेजने की भी धमकी देता है। कहता है कि तुमरा दिन पुर गया है। माँ बहन की गाली भी देता है। बोलने की भाषा ऐसी की हम उसे सुना भी नही सकते। जिस शब्दो का इस्तेमाल थानेदार के द्वारा किया जा रहा है उसे तो सुन कर यही लगता है कि ये भाषा पुलिस की नही बल्कि एक सड़क छाप व्यक्ति की है। 

मामला दिदारगंज थाना से जुड़ा हुआ है जहां हिरानंदपुर के रहनवाले सुरेश यादव ने बताया की तीन दिन पहले अपने जमीन पर साफ सफाई का काम कर रहे थे। तभी जमीनी विवाद में भू माफियाओं के द्वारा पथराव किया गया। जिसके बाद सुरेश यादव ने थाना को सूचित किया। तत्पश्चात थाने के दरोगा पी के मिश्रा के द्वारा काम को रोकवा दिया गया।

सुरेश यादव ने कहा की काम को रोक देने के बाद दिदारगंज के थानेदार सुनील कुमार ने सरकारी नम्बर से फोन कर उल्टा हमे ही डराया धमकाया और माँ बहन की गाली देते हुए हमें जेल भेजने और ठंडा कर देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि थानेदार भू माफियाओं से मिलकर जमीन पर जबरन कब्ज़ा कराना चाह रहे है। 

आपको बता दें की जिस थानेदार सुनील कुमार पर आरोप लग रहा है। इससे पहले वो 2024 में पटना के बेउर थानेदार के रूप में पदस्थापित थे। उस समय भी उनपर एक महिला का केश दर्ज नही करने को लेकर और महिला को बार बार थाना का चक्कर लगवाने के आरोप में उस समय एसएसपी रहे राजीव मिश्रा ने सस्पेंड कर दिया था। फिलहाल वायरल ऑडियो की पुष्टि न्यूज़4नेशन नही करता है

रजनीश की रिपोर्ट