Patna ATM salon: पटना में गजब कन्फ्यूजन! ATM बोर्ड के पीछे निकला सैलून, अंदर का नजारा देख चौंके लोग

Patna ATM salon: पटना में SBI एटीएम की जगह अब सैलून चल रहा है। बाहर एटीएम जैसा सेटअप देखकर लोग पैसे निकालने पहुंच जाते हैं और अंदर जाकर चौंक जाते हैं।

पटना में SBI एटीएम की जगह अब सैलून - फोटो : social media

Patna ATM salon:पटना के रूपसपुर थाना इलाके में एक अनोखा मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां विजय विहार कॉलोनी में बाहर से देखने पर एक जगह बिल्कुल एटीएम जैसी दिखाई देती है, लेकिन अंदर जाने पर लोग हैरान रह जाते हैं। वहां अब एटीएम नहीं, बल्कि सैलून चल रहा है।

यह जगह पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का एटीएम हुआ करता था। बाद में किसी कारण से बैंक ने वहां से एटीएम हटा लिया, लेकिन बाहर लगा बोर्ड और पूरा सेटअप वैसे ही छोड़ दिया गया। इसके बाद मकान मालिक ने उस जगह को किराये पर दे दिया, जहां अब सैलून चलाया जा रहा है।

एटीएम जैसी लगती है सैलून

सैलून बाहर से देखने पर अभी भी यह जगह पूरी तरह एटीएम जैसी लगती है। इसी वजह से कई लोग पैसे निकालने के लिए वहां पहुंच जाते हैं। लेकिन अंदर पहुंचते ही उन्हें पता चलता है कि वहां अब बाल और दाढ़ी बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों को तो मालूम है कि एटीएम बंद हो चुका है, लेकिन बाहर से आने वाले लोग अब भी भ्रमित हो जाते हैं। कई लोग एटीएम समझकर अंदर जाते हैं और फिर वहां सैलून देखकर चौंक जाते हैं। यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे देखकर हैरानी भी जता रहे हैं।