गौरव राय की पहल से स्वरोजगार को मिला अनोखा साथ, पूर्व बैंकर ने पत्नी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंद की जिंदगी को संवारा
गौरव राय के मुताबिक, बिना किसी एनजीओ के चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 349 जरूरतमंदों को सिलाई मशीन दी जा चुकी है। उनका कहना है कि इन मशीनों से महिलाएं घर से काम शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही है.
Bihar News : किसी अपने की याद में जरूरतमंद की जिंदगी को बेहतर बनाने की पहल अब सामाजिक बदलाव का माध्यम बन रही है। पटना के सामाजिक कार्यकर्ता गौरव राय की स्वरोजगार पहल के तहत सगुना मोड़, दानापुर के पास रहने वाली शिखा कुमारी को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई। यह सिलाई मशीन पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के पूर्व कर्मचारी प्रभुनाथ सिंह ने अपनी दिवंगत पत्नी कलावती देवी की स्मृति में भेंट की।
प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि गौरव राय उनके छोटे भाई के समान हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए किए जा रहे उनके कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने पत्नी की पुण्यतिथि पर यह पहल की। उन्होंने कहा कि सिलाई मशीन किसी जरूरतमंद महिला को घर से स्वरोजगार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने में मदद कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत आगे पांच और सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। सिलाई मशीन मिलने पर शिखा कुमारी ने कहा कि यह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वह घर से सिलाई का काम शुरू कर अपनी आमदनी बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगी।
गौरव राय ने कहा कि धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान का पालन अपनी जगह जरूरी है, लेकिन सक्षम लोग अपने प्रियजनों की पुण्यतिथि, जन्मदिन या शादी की सालगिरह जैसे अवसरों पर जरूरतमंदों की मदद कर उन्हें याद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब कई लोग खुद संपर्क कर ऐसे अवसरों पर सिलाई मशीन, साइकिल और बच्चों के लिए कॉपी, पेन-पेंसिल उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं।
गौरव राय के मुताबिक, बिना किसी एनजीओ के चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 349 जरूरतमंदों को सिलाई मशीन दी जा चुकी है। उनका कहना है कि इन मशीनों से महिलाएं घर से काम शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
सामाजिक कार्यों के साथ रक्तदान अभियान से जुड़े गौरव राय अब तक 107 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनके प्रयासों से करीब 500 ऐसे लोगों ने भी रक्तदान किया है, जिन्होंने 40 वर्ष की उम्र में पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने अभियान में परिवार, मित्रों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के सहयोग के लिए आभार जताया।
किसी अपने की याद में जरूरतमंद की जिंदगी को बेहतर बनाने की पहल अब सामाजिक बदलाव का माध्यम बन रही है। पटना के सामाजिक कार्यकर्ता गौरव राय की स्वरोजगार पहल के तहत सगुना मोड़, दानापुर के पास रहने वाली शिखा कुमारी को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई। यह सिलाई मशीन पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के पूर्व कर्मचारी प्रभुनाथ सिंह ने अपनी दिवंगत पत्नी कलावती देवी की स्मृति में भेंट की।