Patna Traffic: दुर्गापूजा पर पटना में ट्रैफिक का महाजाम रोकने के लिए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, कई रास्ते बदले, इन रास्तों पर नो-एंट्री
Patna Traffic: दुर्गापूजा के दौरान राजधानी पटना की सड़कों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। ...
Patna Traffic: दुर्गापूजा के दौरान राजधानी पटना की सड़कों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा पंडालों में घूमने निकलने वाले लोगों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक रूट में फेरबदल किया गया है। यह व्यवस्था 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे से 20 अक्टूबर की रात 10 बजे तक अथवा यातायात सामान्य होने तक लागू रहेगी। इस दौरान पटना नगर निगम क्षेत्र में बस, ट्रक, ट्रैक्टर और टाटा 407 समेत मालवाहक एवं यात्री वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। वहीं, मेट्रो और अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े भारी वाहनों पर 21 अक्टूबर तक प्रतिबंध लागू रहेगा।
हालांकि, एंबुलेंस, आपातकालीन वाहन, शव वाहन और वैध पासधारक वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। ऐसे में घर से निकलने से पहले बदले हुए रूट की जानकारी रखना बेहद जरूरी है, ताकि पूजा के उत्साह के बीच जाम में फंसकर परेशानी न उठानी पड़े।
बेली रोड से एयरपोर्ट जाने वालों के लिए बदला रास्ता
सगुना मोड़ से पटना एयरपोर्ट जाने वाले वाहन रुकनपुरा, राजाबाजार ओवरब्रिज के नीचे, जगदेव पथ और बीएमपी होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं, सगुना मोड़ से हड़ताली मोड़ और आयकर गोलंबर जाने वाले वाहन रुकनपुरा से राजाबाजार फ्लाईओवर के ऊपर से जा सकेंगे।
सगुना मोड़ से दीघा, राजीव नगर और पाटलिपुत्र जाने वाले वाहनों को आशियाना मोड़ से बाएं मुड़कर आशियाना-दीघा रोड का रास्ता लेना होगा। यहां से राजीव नगर नाला किनारे की सड़क, केशरी नगर और राजीव नगर आरओबी के नीचे से अटल पथ पहुंचा जा सकेगा।
दूसरे विकल्प के तौर पर रामनगरी मोड़, फ्रेंड्स कॉलोनी रोड, एजी कॉलोनी रोड, आईजीआईएमएस के बगल और जेडी विमेंस कॉलेज होते हुए बेली रोड पहुंचने का रास्ता भी निर्धारित किया गया है।
राजीव नगर और दीघा से निकलने वालों को जानना होगा रूट
राजीव नगर और दीघा से सगुना मोड़ जाने वाले वाहन पासपोर्ट ऑफिस से मौर्या पथ, अंबेडकर पथ और बेली रोड होते हुए जा सकेंगे। वहीं, इन इलाकों से एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों को राजीव नगर नाला किनारे की सड़क, केशरी नगर, राजीव नगर आरओबी के नीचे और अटल पथ का रास्ता लेना होगा।
डुमरा टीओपी से सगुना मोड़ की ओर जाने वाली छोटी गाड़ियां बेली रोड पर डुमरा टीओपी तक जा सकेंगी। वहां से बाएं मुड़कर एयरपोर्ट, बीआईटी और फुलवारीशरीफ-जगदेव पथ की ओर जाने की अनुमति होगी।
दूसरी ओर, डुमरा टीओपी से राजीव नगर, दीघा, आशियाना नगर, एजी कॉलोनी और समनपुरा जाने वाले वाहन बेली रोड पर पिलर नंबर 91 से दाएं यू-टर्न लेकर जेडी विमेंस कॉलेज और आईजीआईएमएस के बगल से एजी कॉलोनी रोड होते हुए आशियाना-दीघा रोड जा सकेंगे।
हड़ताली चौक से सगुना मोड़ जाने वाले वाहनों को सीधे राजवंशीनगर, चिड़ियाखाना और बेली रोड फ्लाईओवर के ऊपर से जाने का रास्ता दिया गया है।
अशोक राजपथ पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
दुर्गापूजा के दौरान दानापुर से आने वाले भारी वाहन अशोक राजपथ में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन वाहनों को दानापुर कैंट से सगुना मोड़ होते हुए खगौल-दानापुर स्टेशन की ओर जाना होगा। वहीं, दानापुर स्टेशन से बिहटा जाने वाले भारी वाहनों के लिए नेउरा होते हुए बिहटा और आरा की ओर जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है।
20 अक्टूबर तक सख्ती, 21 अक्टूबर तक निर्माण वाले भारी वाहनों पर रोक
पटना नगर निगम क्षेत्र में 17 से 20 अक्टूबर तक बस, ट्रक, ट्रैक्टर और टाटा 407 समेत मालवाहक एवं यात्री वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। यह रोक सरकारी, गैरसरकारी, अर्धसरकारी और निजी सभी प्रकार के संबंधित वाहनों पर लागू होगी। इसके अतिरिक्त मेट्रो और अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े भारी वाहनों पर 21 अक्टूबर तक प्रतिबंध रहेगा।प्रशासन की व्यवस्था का मकसद: दुर्गापूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना, पूजा पंडालों के आसपास यातायात सुचारु रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना है। ऐसे में पटना में निकलने से पहले अपने गंतव्य