दीघा विस क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन: भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीपोत्सव का किया आयोजन
Patna : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर पूरे देश में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दीघा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पटेल नगर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से एक भव्य दीपोत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया।
"नरेंद्र मोदी जिंदाबाद" और "भारत माता की जय" के लगे नारे
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके दौरान पूरा परिसर "नरेंद्र मोदी जिंदाबाद" और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा।
'जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य'
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके द्वारा चलाई जा रही अभूतपूर्व जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण के महान संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाना ही सभी कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई
इस अवसर पर उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाइयां दीं। साथ ही, देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और सुशासन के प्रति प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की।
इस मौके पर बड़ी संख्या बीजेपी कार्यकर्ता समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।