Bihar New Airport: नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, बीरपुर में हवाई सेवा शुरू करने का बड़ा ऐलान, इतने महीने में होगा निर्माण
Bihar New Airport:
Bihar New Airport: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने एक बार फिर प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। नीतीश सरकार ने बीरपुर में हवाई सेवा शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एनडीए सरकार ने यहां एयरपोर्ट के विकास और उन्नयन के लिए 36.38 करोड़ रुपये की परियोजना का टेंडर जारी कर दिया है। इसकी जानकारी खुद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी है। सम्राट चौधरी ने बताया कि, इसके निर्माण कार्य को लगभग 15 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर कहा कि, "बीरपुर में हवाई सेवा शुरू करने का बड़ा ऐलान! एनडीए सरकार ने बीरपुर में हवाई अड्डे के विकास एवं उन्नयन के लिए ₹36.38 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी कर दिया है। ये निर्माण कार्य 15 महीने के अंदर ही पूर्ण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सतत प्रयासों से आधुनिक टर्मिनल भवन, एटीसी टावर, फायर स्टेशन सहित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास, कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसरों का द्वार खोलेगा।
परियोजना के तहत एयरपोर्ट पर आधुनिक टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर, फायर स्टेशन समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके पूरा होने के बाद क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति देगी। साथ ही इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।