Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने सभी मामलों में दिया जमानत
Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लेकर पटना सिविल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पप्पू यादव को सभी मामलों में जमानत दे दी है। पप्पू यादव को पटना पुलिस ने 6 फरवरी को गिरफ्तार किया था।
Pappu Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सभी मामलों में पप्पू यादव को जमानत दे दी है। इसके साथ ही पप्पू यादव का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि 6 फरवरी को पटना पुलिस ने पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें बुधवार को उस मामले में जमानत दे दी थी। जिसके बाद पटना पुलिस ने 2 अन्य मामलों में उनको रिमांड पर ले लिया था। वहीं अब जानकारी मिल रही है कि पटना सिविल कोर्ट ने सभी मामलों में पप्पू यादव को जमानत दे दी है।
सभी मामलों में मिली बेल
मिली जानकारी अनुसार कोर्ट ने पप्पू यादव को पटना के अलग अलग थानों समेच पूर्णिया में दर्ज तीन मामलों में जमानत दे दी है। जिसमे गर्दनीबाग और बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से जुड़े केस भी शामिल हैं। अदालत के इस फैसले के बाद उनकी जेल से रिहाई का रास्ता लगभग साफ हो गया है। जानकारी के अनुसार, इन मामलों में पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में थे और उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई चल रही थी। शुक्रवार को कोर्ट ने तीनों मामलों में राहत देते हुए उनकी बेल मंजूर कर ली। फैसले की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।
जेल से आएंगे बाहर
कानूनी सूत्रों का कहना है कि जमानत की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उनकी रिहाई संभव होगी। जरूरी कागजी कार्रवाई और आदेश जेल प्रशासन तक पहुंचने के बाद उन्हें बाहर आने की अनुमति मिल जाएगी। वहीं इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था, जबकि विपक्ष की ओर से मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।