Rabri devi on CM Nitish: 'मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़िए'...सीएम नीतीश के इस्तीफे को लेकर राबड़ी देवी का आया भावुक बयान, मत जाइए...
Rabri devi on CM Nitish: सीएम नीतीश के इस्तीफे को लेकर बिहार में चर्चाएं तेज है। इसी बीच राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। भाजपा उन्हें भगा रही है।
Rabri devi on CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे। सीएम नीतीश ने राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन भी कर दिया है। ऐसे में अब सीएम नीतीश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की चर्चा तेज हो गई है। वहीं इस खबर से जदयू में बगावत देखा जा रहा है तो वहीं विपक्ष भी हमलावर है। विपक्ष का आरोप है कि जान बुझकर भाजपा उन्हें भेज रही है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने भी बड़ा बयान दिया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि सीएम नीतीश को मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ना चाहिए।
“बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है”
दरअसल, दिल्ली से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके साथ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी पटना पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर तीखा बयान दिया। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार की “बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है”। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार खुद राज्यसभा नहीं जाना चाहते, बल्कि उन्हें भाजपा बिहार से भगा रही है।
सीएम नीतीश को नहीं जाना चाहिए
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को राज्यसभा नहीं जाना चाहिए और उन्हें मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहिए। राबड़ी देवी के इस बयान से बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में इन दिनों सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने को लेकर चर्चाएं तेज हैं, जिस पर अलग-अलग दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
पटना से रंजीत की रिपोर्ट