Rajya Sabha Elections: नीतीश-नितिन की जीत तय करने पहुंचेगी भाजपा की 'स्पेशल टीम'! बिहार समेत इन राज्यों के लिए नियुक्त किए दिग्गज पर्यवेक्षक, देखिए लिस्ट

Rajya Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न राज्यों

बिहार की इनको मिली जिम्मेदारी - फोटो : reporter

Rajya Sabha Elections:  देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, आगामी 16 मार्च 2026 को मतदान और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। आज नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि है। इसी बीच  बिहार की 5 सीटों समेत ओडिशा, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में होने वाले इस चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की भी तैनाती कर दी है।

बिहार के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त

मिली जानकारी अनुसार राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के लिए दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को बिहार का पर्यवेक्षक बनाया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों नेता राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान बिहार में पार्टी की रणनीति और समन्वय पर नजर रखेंगे। साथ ही वे पार्टी विधायकों के साथ संवाद स्थापित कर चुनावी तैयारी को मजबूत करने का काम करेंगे।

इनको मिली जिम्मेदारी 

वहीं हरिणाया के लिए गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। ओडिशा के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इन सभी की नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की है। वहीं बिहार की राजनीति के लिए यह चुनाव ऐतिहासिक है। करीब दो दशक तक मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर राज्य की सक्रिय राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ा दिया है। उनके साथ ही भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी बिहार से अपना पर्चा भरा है। बिहार से खाली हो रही 5 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 

16 मार्च को मतदान 

ओडिशा यहाँ 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को उतारा है। हरियाणा के 2 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध के बीच मुकाबला तय माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इन चुनावों के परिणाम से उच्च सदन (राज्यसभा) में एनडीए (NDA) और विपक्षी गठबंधन के समीकरणों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट