Bihar Politics: चार्टर्ड प्लेन से उड़ते हैं बिहार के अधिकारी ! राजद विधायक राहुल शर्मा का सनसनीखेज खुलासा, सीएम नीतीश से बड़ी मांग

Bihar Politics: बिहार के सीनियर अधिकारी भ्रष्टाचार नहीं कर रहे बल्कि गिरोह चला रहे हैं.... राजद विधायक राहुल शर्मा ने इसका सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने सीएम नीतीश से बड़ी मांग भी कर दी है।

राहुल शर्मा का बड़ा खुलासा - फोटो : News4nation

Bihar Politics:  बिहार के एक सीनियर आईएएस को लेकर राजद विधायक राहुल शर्मा ने सनसनीखेज खुलासा किया है। राहुल शर्मा ने सदन में इस बात को उठाया था कि एक अधिकारी जो कैबिनेट अधिकारी से नीचे पद पर हैं फिर भी उन्हें ऐसी सुविधाएं मिल रही है जो उन्हें नहीं मिलनी चाहिए। ऐसे में सरकार उस अधिकारी पर अडिट कराए और जांच कराए इस मामले में। वहीं जब News4Nation ने इस मामले में राहुल शर्मा से बातचीत की तो उन्होंने कई सनसनीखेज आरोप लगाए साथ ही दावा किया कि बिहार में भ्रष्टाचार नहीं बल्कि गिरोह चल रहा है। 

राजद विधायक का सीनियर आईएएस पर आरोप 

राहुल शर्मा ने कहा कि, 5 जून 2025 को एक चार्टर्ड प्लेन 2 कैल्पन 2000 किंग एयरवेज की विमान दिल्ली से चलकर पटना आती है और पटना में आम टर्मिनल में ना आकर सीधे फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में चली जाती है ऐसे में सवाल उठता है। उन्होंने दावा किया कि बिहार सरकार का एक पदाधिकारी अपनी पूरी फैमिली के साथ उस प्लेन में था.. 4 लोग प्लेन में मौजूद थे। उन्होंने आगे कहा कि सवाल है कि उसका परमिशन हुआ था या नहीं? पैसा कौन दिया? 

नीतीश सरकार करें जांच 

राहुल शर्मा ने कहा कि हमें नहीं लगता कि जो बिहार सरकार के अधिकारी है कैबिनेट के नीचे के पद पर उन्हें सरकार ऐसी व्यवस्था दे सकती है, तो किसी ना किसी ने तो दिया। उनका वेतन भी इतना नहीं है कि वो अपने वेतन से ऐसी व्यवस्था कर पाएं तो जिसने दिया वो क्यों दिया? इसके ऐवज में उनको कौन सी सुविधा उपलब्ध कराई गई? उनके पूरे कार्यकाल चाहे वो बिहार में रहे हो या बिहार के बाहर उनके पूरे कार्यकाल पर एक अडिट बैठानी चाहिए। राजद विधायक ने कहा कि, सरकार को उनके द्वारा लिए गए निर्णय पर अडिट कराना चाहिए, पता करना चाहिए कि क्या मामला है। सरकार को उनके क्रियाकलाप पर अडिट करना चाहिए। 

बिहार में चल रहा गिरोह 

राजद विधायक ने दावा किया कि ऐसे में बहुत सारे लोग निकलेंगे। उन्होंने दावा किया कि बिहार में भ्रष्टाचार नहीं चल रहा है बल्कि गिरोह चल रहा है, जो गिरोह पूरे बिहार को पूरे तंत्र को हाईजैक कर दिया है और ये काम कर रहा है। सदन में सवाल करने पर सरकार इस मामले में चुप रही सरकार की चुप्पी ही मेरे आरोप को सही साबित कर रही है। अगर उनको आपत्ति होती तो वो हमसे सवाल करते बहस करते, जवाब देते।

राहुल शर्मा की नीतीश सरकार से मांग 

राहुल शर्मा ने कहा कि, नीतीश सरकार को नेता नहीं अधिकारी चला रहे हैं। लेकिन अब लगता है अधिकारी नहीं गिरोह चला रहे हैं बिहार को जो लोग यह काम कर रहे वे गिरोह चला रहे हैं। बिहार एक गरीब राज्य है और गरीब राज्य में आप इस तरह से भ्रष्टाचार का खेल कर रहे हैं तो आप गिरोह चला रहे हैं। आप गिरोह के हिस्सा हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस मामले में जांच की जाए। सरकार के पास साधन और संसाधन है तो सरकार को मामले की जांच करनी चाहिए।   

 

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट