Road Accident In Bihar: पटना में सुबह सुबह दर्दनाक सड़क हादसा, किशोर की दर्दनाक मौत, महिला की हालत गंभीर

Road Accident In Bihar: पटना के फतुहा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

किशोर की दर्दनाक मौत - फोटो : Reporter

Road Accident In Bihar:  राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में किशोर की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी माँ को घर ले जा रहा था इसी दौरान यह घटना घटी। उसकी माँ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

सड़क हादसे में किशोर की मौत 

दरअसल, पूरी घटना फतुहा थाना क्षेत्र के सुकुलपुर स्थित छपाक वाटर पार्क का है। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार प्रेम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नागरनौसा थाना क्षेत्र के उसवानपुर निवासी पंकज वर्मा के 18 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है।

नाइट ड्यूटी से माँ को ले जा रहा था घर

बताया जा रहा है कि प्रेम कुमार की मां विजया लक्ष्मी जो पीएमसीएच में नर्स के पद पर कार्यरत हैं नाइट ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने बेटे प्रेम कुमार के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में विजया लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें फतुहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल इलाज के लिए पटना भेज दिया।

परिजनों में मचा कोहराम 

मृतक प्रेम कुमार अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके छोटे भाई का नाम प्रियांशु है, जिसकी उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। वहीं पिता पंकज वर्मा वाहन चालक का काम करते हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि इलाके में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

पटना से रजनीश की रिपोर्ट