Bihar Politics: उनका स्वागत है... निशांत के जदयू ज्वाइन करने पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, चिराग को सीएम बनाने पर क्या बोले BJP नेता जानिए...

Bihar Politics: निशांत कुमार के जदयू में ज्वाइनिंग के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि यह जदयू पार्टी का फैसला है हम इसका स्वागत करते हैं।

निशांत को लेकर क्या बोले सम्राट ? - फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। सीएम नीतीश ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है तो वहीं उनके बेटे निशांत कुमार ने रविवार को जदयू पार्टी ज्वाइन की। माना जा रहा है कि निशांत अब सीएम नीतीश के विरासत को संभालेंगे। वहीं इसी बीच निशांत के जदयू में शामिल होने को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। 

सम्राट का निशांत को लेकर बयान 

सम्राट चौधरी ने कहा कि निशांत राजनीति में आए हैं तो उनका स्वागत है और यह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का फैसला है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार की “बुद्धि भ्रष्ट हो गई है” और भाजपा उन्हें भगा रही है, इस सवाल पर सम्राट चौधरी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुप्पी साधे रखी।

चिराग को लेकर बड़ा बयान 

इधर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से जुड़े नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के करीबी माने जाने वाले मंत्री संजय पासवान ने चिराग को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर कहा कि कार्यकर्ताओं की अपनी भावनाएं होती हैं और पार्टी उनका सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं। आगे जो भी फैसला होगा, वह एनडीए की बैठक में लिया जाएगा। बैठक में जो निर्णय होगा, उसका सभी सहयोगी दल स्वागत करेंगे।

जो फैसला होगा माना जाएगा

जब संजय पासवान से पूछा गया कि क्या वह चाहते हैं कि चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनें, तो उन्होंने कहा कि एनडीए की बैठक में जो भी फैसला होगा, उसे सभी मानेंगे। निशांत कुमार के राजनीति में आने और उन्हें विधायक बनाकर मुख्यमंत्री बनाने की संभावनाओं को लेकर हो रही बैठकों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी का अपना-अपना दृष्टिकोण होता है, लेकिन अंतिम निर्णय बैठक में ही लिया जाएगा।

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट