Bihar News : पटनासिटी में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभा यात्रा, सीएम सम्राट चौधरी के साथ नितिन नवीन-रविशंकर प्रसाद रहे मौजूद

Bihar News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पटना सिटी के मंगल तालाब परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया.....पढ़िए आगे

पटनासिटी में शोभा यात्रा - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पटना सिटी के मंगल तालाब में आयोजित भव्य शोभा यात्रा का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री स्वयं शोभा यात्रा में शामिल होकर कृष्ण मंडलियों, कृष्ण भक्तों और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 'गुरु की भूमि से श्रीकृष्ण नीति' पत्रिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने लोगों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आयोजित इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा माहौल कृष्णमय हो गया। शोभा यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। 

कार्यक्रम का आयोजन पाटलिपुत्र परिषद् और श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा अभिनंदन समिति, पटना सिटी की ओर से किया गया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद नितिन नवीन, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधायक संजीव चौरसिया, किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, श्रद्धालुगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।