Sonam-Raja Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा! हत्या से कुछ घंटे पहले का नया वीडियो आया सामने, फोटोग्राफर ने किया बड़ा खुलासा

Sonam-Raja Murder Case: राजा रघुवंशी की हत्या से पहले का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह सोनम के साथ दिख रहे हैं। वीडियो फोटोग्राफर देव सिंह ने शेयर किया, जिसने मामले में बड़ा सुराग दिया है।

राजा रघुवंशी मर्डर केस- फोटो : social media

Sonam-Raja Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ तब आया जब फोटोग्राफर देव सिंह ने हत्या से कुछ घंटे पहले का एक और वीडियो जारी किया। यह वीडियो शिलॉन्ग के प्रसिद्ध डबल डेकर रूट ब्रिज का है, जहां राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सोनम सफेद टी-शर्ट में दिखाई दे रही हैं, वही टी-शर्ट जो बाद में राजा के शव के पास बरामद हुई थी। राजा ने वीडियो में शर्ट उतार रखी है। देव सिंह के अनुसार, यह वीडियो 23 मई को सुबह 9:45 बजे का है, जबकि इसी जगह पर तीन संदिग्ध लोग 9:25 बजे देखे गए थे।

20 मिनट में दोनों वीडियो हुए रिकॉर्ड

देव सिंह ने बताया कि वह 23 मई को ही डबल डेकर रूट ब्रिज पर फोटोशूट कर रहे थे, तभी उनके कैमरे में ये दोनों घटनाएं रिकॉर्ड हुईं।

कैमरे में कैद हुए दो घटनाक्रम

9:25 AM: तीन संदिग्ध पुरुष कैमरे में कैद हुए

9:45 AM: सोनम और राजा का साथ में वीडियो रिकॉर्ड हुआ

देव सिंह ने पहले भी एक वीडियो शेयर किया था, लेकिन अब यह नया वीडियो हत्या की टाइमलाइन को और स्पष्ट करता है। इससे यह पुष्टि होती है कि साजिश में शामिल लोग पहले से क्षेत्र में मौजूद थे, और राजा को बाद में वहां लाकर मारा गया।

23 मई को हुई हत्या, 2 जून को मिली लाश

राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। हनीमून पर निकले इस जोड़े ने 21 मई को मेघालय में प्रवेश किया। लेकिन 23 मई की दोपहर राजा की हत्या कर दी गई।पुलिस जांच के मुताबिक 23 मई दोपहर 1 से 2 बजे के बीच राजा को धारदार हथियार से घायल किया गया।घायल राजा को वेई सावडोंग झरने के पास की घाटी में फेंका गया। 2 जून को राजा की लाश गहरी खाई में बरामद की गई।

सोनम और प्रेमी राज कुशवाहा गिरफ्तार

राजा की हत्या के बाद मामला रहस्यमय हो गया था, लेकिन 9 जून को सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। उसी दिन पुलिस ने उसके प्रेमी राज कुशवाहा और तीन सुपारी किलर्स को गिरफ्तार किया।

हत्या की साजिश का टाइमलाइन

11 मई: राजा और सोनम की शादी

16 मई: सोनम और राज ने हत्या की योजना बनाई

21 मई: दोनों गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे

23 मई: राजा की हत्या

2 जून: शव बरामद

9 जून: सभी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मिला हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार

पुलिस ने घटनास्थल के पास से धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है, जिससे राजा की हत्या की गई थी। यह स्थान, शिलॉन्ग से 65 किलोमीटर दूर सोहरा के जंगलों में स्थित है। वेई सावडोंग झरना पर्यटन स्थल तो है, लेकिन बेहद सुनसान और गहरा है, जिसे साजिशकर्ताओं ने हत्या के लिए चुना।