Tejashwi Yadav-Rajshree Love Story: बेटे के बाप बने तेजस्वी यादव ने कैसे रचाई राजश्री से शादी, बचपन के प्यार के लिए ठुकरा दिया 44000 मैरिज प्रपोजल, कैसे और कहां हुई दोस्ती जो आज चढ़ रहा परवान....
Tejashwi Yadav-Rajshree Love Story: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजश्री यादव बचपन के दोस्त थे। दोनों ने साथ में पढ़ाई की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेजस्वी यादव और राजश्री से शादी कब हुई थी? दोनों की प्रेमकहानी फिल्मों से कम नहीं है...
Tejashwi Yadav-Rajshree Love Story: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। लालू परिवार के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। लालू यादव एक बार फिर दादा बन गए हैं। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। तेजस्वी यादव ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री हैं। राजश्री और तेजस्वी की एक बेटी भी है जिसका नाम कात्यायनी है। वहीं अब इनके परिवार में एक और मेहमान का आगमन हुआ है। तेजस्वी यादव की पत्नी और लालू परिवार फिलहाल कोलकाता में है। जहां एक अस्पताल में तेजस्वी यादव के बेटे ने जन्म लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी कैसे हुई। राजश्री से शादी करने के लिए तेजस्वी यादव ने भी बहुत पापड़ बेले...पिता को मनाया, करीब 44000 से अधिक मैरिज प्रपोजल को ठुकराया, राजश्री के नाम और धर्म को लेकर भी खूब बवाल हुआ लेकिन तेजस्वी यादव एक सच्चे आशिक की तरह हार नहीं मानते हुए अपनी बचपन की दोस्त को अपनी जीवन संगिनी बनाया।
राजश्री के लिए ठुकरा दिया 44 हजार प्रपोजल
बता दें कि, बिहार के डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की प्रेम कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है। तेजस्वी यादव ने दिसंबर 2021 में अपनी बचपन की दोस्त रेचल गोडिन्हो(राजश्री) से शादी की थी। शादी के बाद रेचल ने अपना नाम बदलकर राजश्री यादव रख लिया। राजश्री से शादी के लिए तेजस्वी यादव ने 44 हजार प्रपोजल को ठुकरा दिया था। दरअसल, तेजस्वी यादव जब डिप्टी सीएम बने थे, तब उन्हें सोशल मीडिया पर करीब 44,000 शादी के प्रस्ताव मिले थे। लेकिन उन्होंने सभी प्रस्तावों को ठुकराते हुए राजश्री से शादी रचाई। तेजस्वी की शादी की खबर से कई लड़कियों का दिल टूट गया।
स्कूल के दिनों से शुरू हुई प्रेम कहानी
तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की मुलाकात दिल्ली के आर.के.पुरम स्थित डीपीएस स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और आखिरकार 8 दिसंबर 2021 को दिल्ली में मीसा भारती के फार्महाउस में दोनों ने सात फेरे लिए। शादी में परिवार के बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। राजश्री यादव मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं। वे एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं और दिल्ली में पली-बढ़ी हैं। शादी से पहले वह एक एयरलाइंस में केबिन क्रू (एयर होस्टेस) के रूप में कार्यरत थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने स्नातक (Graduation) तक की पढ़ाई की है।
परिवार की रजामंदी से हुई शादी
शादी को लेकर लालू प्रसाद यादव की शुरुआती झिझक को भी मीडिया में काफी चर्चा मिली। चूंकि रेचल एक ईसाई परिवार से थीं तो लालू यादव शुरुआत में इस रिश्ते को लेकर असहज थे। लेकिन बाद में परिवार की खुशी और तेजस्वी की पसंद को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। ऐसा कहा जाता है कि समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव ने भी इस विवाह को लेकर मध्यस्थता की थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
नामकरण से सोशल मीडिया तक बनी चर्चा
शादी के बाद लालू यादव ने अपनी बहू का नाम राजश्री यादव रख दिया। परिवार की तरफ से यह तर्क दिया गया कि 'रेचल गोडिन्हो' नाम बोलने में कठिनाई होती है, इसलिए भारतीय संस्कृति के अनुरूप नया नाम दिया गया। सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर ‘बिहार की भाभी’ कहा जाता है और उनकी सादगी व सुंदरता की काफी तारीफ होती है।तेजस्वी और राजश्री की एक बेटी है, जिसका नाम कात्यायनी रखा गया है। हाल ही में तेजस्वी यादव दोबारा पिता बने हैं और इस बार उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। यह खुशखबरी कोलकाता से सामने आई। जहां राजश्री ने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।