Bihar Budget 2026: 'इतना कमजोर प्रधानमंत्री नहीं देखा' सदन में तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लताड़ा, भारत-अमेरिका टैरिफ डील पर कहा- लगता है ट्रंप ही पीएम है....

Bihar Budget 2026: सदन में तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लेकर जबरदस्त हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि, हमको लगता है नरेंद्र मोदी पीएम हैं अभी पता चला कि ट्रंप पीएम है...

पीएम मोदी पर भड़के तेजस्वी - फोटो : social media

Bihar Budget 2026: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को जमकर लताड़ा है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। पैर में चोट होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति लेकर तेजस्वी बैठकर भाषण को पढ़ा। इस दौरान तेजस्वी ने जमकर बिहार सरकार को और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। तेजस्वी ने पीएम मोदी को सबसे कमजोर प्रधानमंत्री करार दिया। 

सबसे कमजोर प्रधानमंत्री 

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी है, लोकतंत्र और संविधान की विरोधी है। उन्होंने कहा कि जो ट्रंप कहेंगे वही होता है, हमको तो लगा नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं लेकिन अब तो लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप देश के प्रधानमंत्री हैं। तेजस्वी ने कहा कि इतना कमजोर प्रधानमंत्री तो हमने नहीं देखा। इतना बार डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ की बात हुई, सीजफायर की बात हुई सब घोषणा वही करते हैं और प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप की बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।