Bihar vidhansabha chunav 2025: '2025 में सबका हिसाब होगा', तेजस्वी यादव ने NDA को दी चेतावनी, बड़ा खेला होगा...
Bihar vidhansabha chunav 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि 2025 में सबका हिसाब होगा।

Bihar vidhansabha chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। सभी पार्टी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक ओर जहां बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि 2025 में सबका हिसाब देना होगा।
केंद्रीय बजट में बिहार को किया गया नजरअंदाज
तेजस्वी यादव ने ट्विट कर कहा कि, जिस बिहार को सबसे अधिक आर्थिक मदद और विशेष राज्य के दर्जे की आवश्यकता थी, उसे फिर से भाजपा-एनडीए सरकार ने केंद्रीय बजट में नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि, ना विशेष राज्य का दर्जा, ना रोजगार पर चर्चा, ना स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार पर खर्चा, ना कल-कारखानों और उद्योगों की व्यवस्था, ना पलायन रोकने की कोई विस्तृत योजना, ना कोई ट्रेन और निवेश का कोई बड़ा प्रॉजेक्ट और ना बाढ़-सूखाड़ जैसी आपदाओं से स्थायी समाधान के लिए विशेष आर्थिक सहायता।
2025 में होगा हिसाब
तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, क्या भाजपा और उसके सहयोगी दल बिहार की आवाज़ यूं ही अनसुनी करते रहेंगे? प्रदेश में 20 वर्षों की एनडीए सरकार और केंद्र में 11 वर्षों की एनडीए सरकार को जवाब देना होगा। 2025 में सबका हिसाब होगा, बिहार में बदलाव होगा। बता दें कि तेजस्वी यादव ने लगातार बिहार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 2025 में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।
पटना से रंजन की रिपोर्ट