प्रथम भूमिहार महिला समाज द्वारा सशक्त सखी कार्यक्रम का किया गया आयोजन, स्वरोजगार हेतु महिलाओं को दिया गया सिलाई मशीन

Patna : प्रथम भूमिहार महिला समाज द्वारा सामाजिक सेवा के अंतर्गत सशक्त सखी कार्यक्रम का आयोजन गया। समाज की महिलाओं एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा लाभार्थी महिलाओं को भविष्य में अपने हुनर को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया

Patna : आज रविवार को प्रथम भूमिहार महिला समाज द्वारा सामाजिक सेवा के अंतर्गत सशक्त सखी कार्यक्रम का आयोजन गया। इस मौके पर भोजपुर की तीन महिलाओं को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन दिया गया।


इस संस्था के तत्वावधान में आज एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तीन सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।


इस अवसर पर समाज की महिलाओं एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा लाभार्थी महिलाओं को भविष्य में अपने हुनर को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।



कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर तरबूज काटकर सादगीपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में जयंती मनाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता एवं सहयोग की भावना को बढ़ाने का संकल्प लिया।


समाज के सदस्यों में चूमचुम, रिणिता, मुक्ता, ज्योती, विजेता, प्रज्ञा, नीरू, उषा सिन्हा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा सके।