Bihar Politics : ऐश्वर्या से सम्पत्ति बचाने के लिए तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से किया बेदखल, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने लालू पर लगाया आरोप
Bihar Politics : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने राजद सुप्रीमो पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा की ऐश्वर्या से संपत्ति बचाने के लिए तेजप्रताप को घर से बेदखल करने का उन्होंने नाटक किया है.....पढ़िए आगे
PATNA : तेज प्रताप यादव को पार्टी या परिवार से निकालना लालू प्रसाद का एक नाटक है। जब ऐश्वर्या की शादी हुई थी। उस समय भी तेज प्रताप किसी लड़की के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे थे। यह जानते हुए भी शादी किए। यह गलत हुआ। यह कहना है की केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का। उन्होंने कहा की दूसरी बात शादी जब हुई मारपीट करके बेइज्जत करके घर से उस लड़की को निकाला गया, जो लड़की दारोगा प्रसाद राय की पोती थी।
कहा की ऐसा जघन्य काम उस समय किया गया था। तब लालू प्रसाद का जमीर कहा चला गया था। इस लिए हम नाटक कहते है। अभी कोर्ट में कुछ फैसला आने वाला है संभवत ऐश्वर्या के पक्ष में होने वाला है। इस आशंका से त्रस्त होकर उन्होंने एक रास्ता निकाला की जो भी उनके नाम से नामी बेनामी संपति है। उसमें ज्यादा हिस्सा न मिले ऐश्वर्या का या ना ही मिले। इसलिए उनको घर से परिवार से निकाल दिया गया है।
मांझी ने कहा की जब फैसला आएगा तो कह दिया जाएगा की इसके पास कुछ नहीं है। ऐश्वर्या को कुछ नहीं मिलेगा। ऐसा नाटक उन्होंने किया है न की तेज़ प्रताप को निकाला है।