Chandra Grahan:आज लगेगा खग्रास चंद्रग्रहण,जान लें बिहार में ग्रहण की टाइमिंग , सूतक सुबह से लागू, किस राशि के लोगों को ग्रहण नहीं देखना चाहिए, जान लीजिए

Chandra Grahan:पटना में चंद्र ग्रहण शाम 05:55 बजे से 06:46 बजे तक दिखाई देगा...

आज लगेगा खग्रास चंद्रग्रहण- फोटो : X

आज खग्रास चंद्रग्रहण लगेगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सुर्ख लाल रंग में नजर आएगा, भारतीय मानक समय के मुताबिक ग्रहण का स्पर्श दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर होगा, मध्य 5 बजकर 04 मिनट पर और मोक्ष शाम 6 बजकर 47 मिनट पर। कुल अवधि 3 घंटा 27 मिनट की रहेगी।

3 मार्च 2026 को होने वाले चंद्र ग्रहण की भारत में शुरुआत शाम 06:26 बजे होगी और यह शाम 06:46 बजे समाप्त होगा। वहीं, टना में यह ग्रहण शाम 05:55 बजे से 06:46 बजे तक दिखाई देगा, जिसकी कुल अवधि 51 मिनट 28 सेकंड होगी।

ग्रहण का सूतक काल सुबह 09:20 बजे शुरू होकर शाम 06:46 बजे तक रहेगा। हालांकि, बच्चों, बुजुर्गों और अस्वस्थ व्यक्तियों के लिए सूतक का नियम दोपहर 03:00 बजे से प्रभावी होगा। ग्रहण के दौरान सूतक काल में विशेष सावधानियां बरतने की परंपरा है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस लिहाज़ से सूतक सुबह 6 बजकर 20 मिनट से प्रभावी होगा। इस पवित्र लेकिन संवेदी वक़्त में हंसी-मज़ाक, टीवी देखना, सोना, भोजन करना, देवी-देवताओं की मूर्ति को स्पर्श करना, अकारण भ्रमण और वाद-विवाद करना वर्जित माना गया है। यथासंभव मौन रहकर अपने आवश्यक कार्य पूरे करने की सलाह दी जाती है। हालांकि बालक, वृद्ध और रोगियों पर ये नियम लागू नहीं होते।

शास्त्रों में ग्रहण के स्पर्श, मध्य और मोक्ष के समय स्नान को पुण्यकारी बताया गया है। भोजन, दूध और जल की शुचिता बनाए रखने के लिए उसमें तुलसी के पत्ते या कुश रखने की परंपरा है। विशेष रूप से मघा नक्षत्र और सिंह राशि में जन्मे जातकों को यह ग्रहण न देखने की सलाह दी गई है, क्योंकि यह ग्रहण इन्हीं पर स्थित रहेगा।

यह खगोलीय घटना भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगी। चेन्नई में पूर्ण चंद्रग्रहण लगभग 31 मिनट तक दिखेगा, जबकि कटक और आसपास के क्षेत्रों में इसे अधिक समय तक देखा जा सकेगा। कोलकाता में लगभग 90 फीसदी ग्रहण दृष्टिगोचर होगा। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और बंगाल जैसे उत्तर-पूर्वी इलाकों में चंद्रमा पहले उदित होने के कारण ग्रहण बेहतर दिखाई देगा।पटना, दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु और चेन्नई में शाम 6:20 से 6:30 के बीच इसका नज़ारा संभव है। यह ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कई देशों में भी देखा जा सकेगा।

बता दें इसके बाद अगला चंद्रग्रहण 20 फरवरी 2027 को और फिर 2 अगस्त 2027 को सूर्यग्रहण लगेगा। 2028 और 2029 में भी सूर्यग्रहण के योग बन रहे हैं।