Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! 1 जनवरी से इन ट्रेनों का बदला समय, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल, देखिए लिस्ट
Railway News: रेलवे के अनुसार, भागलपुर मंडल समेत कई रूटों पर चलने वाली एक्सप्रेस, हमसफर और पैसेंजर ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में आंशिक बदलाव किया गया है।
Railway News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी से एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इस संबंध में सूचना सार्वजनिक कर दी गई है और सभी स्टेशनों के अधीक्षकों को नए समय की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय परिवर्तन के कारण किसी तरह की असुविधा न हो। रेलवे के अनुसार, भागलपुर मंडल समेत कई रूटों पर चलने वाली एक्सप्रेस, हमसफर और पैसेंजर ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में आंशिक बदलाव किया गया है।
इन प्रमुख ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
वनांचल एक्सप्रेस (13403) – भागलपुर से प्रस्थान का समय अब सुबह 8:15 के बजाय सुबह 9:00 बजे होगा।
टाटा–गोड्डा एक्सप्रेस – किऊल से रात 11:55 के बजाय रात 12:05 बजे खुलेगी।
एलटीटी एक्सप्रेस – भागलपुर से शाम 6:00 के बजाय शाम 5:55 बजे रवाना होगी।
सूरत हमसफर एक्सप्रेस – भागलपुर से शाम 6:35 के बजाय शाम 6:30 बजे खुलेगी।
बांका इंटरसिटी – बांका से सुबह 6:40 के बजाय सुबह 6:35 बजे प्रस्थान करेगी।
कविगुरु एक्सप्रेस (13015) – जमालपुर से समय में कोई बदलाव नहीं, यह रात 9:35 बजे ही खुलेगी।
पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का नया शेड्यूल
स्थानीय रूटों पर चलने वाली पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। खास तौर पर रामपुरहाट–गया फास्ट पैसेंजर अब अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 20 मिनट पहले खुलेगी।
भागलपुर–हंसडीहा–गोड्डा रूट
हंसडीहा से भागलपुर: सुबह 10:20 (आगमन 12:43), शाम 4:35 (आगमन 7:00) और रात 10:50 (आगमन 1:05)।
भागलपुर से हंसडीहा: दोपहर 1:30 (आगमन 4:20) और रात 8:30 (आगमन 10:40)।
भागलपुर से गोड्डा: सुबह 11:00 बजे प्रस्थान, दोपहर 2:03 बजे आगमन।
जमालपुर–किऊल–साहिबगंज रूट
जमालपुर से किऊल मेमू: दोपहर 12:25 (आगमन 1:50)।
जमालपुर से भागलपुर: सुबह 11:30 (आगमन 1:05)।
भागलपुर से जमालपुर: दोपहर 1:05 (आगमन 3:40)।
साहिबगंज से जमालपुर: सुबह 7:20 (आगमन 11:50) और वापसी में जमालपुर से सुबह 7:05 (आगमन 11:05 साहिबगंज)।
बांका रूट
बांका से भागलपुर: सुबह 10:15 (आगमन 12:10)। भागलपुर से बांका: शाम 5:02 (आगमन 6:55)। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का अपडेटेड समय जरूर जांच लें, ताकि नए शेड्यूल के अनुसार यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।