दानापुर में शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

राजेंद्र प्रसाद सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दानापुर के समाजसेवियों, स्थानीय नागरिकों और दानापुर कोर्ट से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी भाग लिया। सभी ने शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

martyr Rajendra Prasad Singh- फोटो : news4nation

Bihar News :  दानापुर नगर परिषद के राजेंद्र चौक चौराहा पर मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और शहीद परिवार के सदस्य मौजूद रहे।


इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा, पूर्व जिलाधिकारी दिनेश राय, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द कुमार उर्फ़ छोटू सिंह सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए। इनके अलावा छोटू सिंह, अनूप, संजय सहित शहीद परिवार से जुड़े लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने अपना जीवन समर्पित किया। उनके संघर्ष और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दानापुर के समाजसेवियों, स्थानीय नागरिकों और दानापुर कोर्ट से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी भाग लिया। सभी ने शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के अंत में शहीद परिवार के सदस्यों और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।