Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नहर रोड में अजयनगर बालापर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे दो युवकों की मौत हो गयी......पढ़िए आगे

सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : SUMIT

PATNA : जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नहर रोड स्थित अजयनगर बालापर के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत नजदीक तैनात ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना एम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के मोहनीपोखर निवासी साहिल कुमार (23 वर्ष) और रणजीत कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

नौबतपुर थाना प्रभारी नंदन कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

सुमित की रिपोर्ट