Bihar News: सीएम नीतीश की गृह जिले में रिश्वतखोर महिला अधिकारी गिरफ्तार, निगरानी ने रंगे हाथों दबोचा

Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिला मे निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी ने रिश्वतखोर महिला अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला अधिकारी 12 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार हुई।

महिला अधिकारी गिरफ्तार - फोटो : social media

Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महिला अधिकारी को निगरानी ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पूरा मामला जिले के नगरनौसा प्रखंड का है। जहां निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायती राज पदाधिकारी अनुष्का कुमारी को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वत लेते महिला अधिकारी गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग की टीम को रिश्वतखोरी की शिकायत मिली थी। सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए अनुष्का कुमारी को घूस लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आगे की पूछताछ में जुटी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

सीढ़ी निर्माण के लिए मांगी रिश्वत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि गांव में छठ घाट की सीढ़ी निर्माण से संबंधित योजना शुरू करने और फ़ाइल आगे बढ़ाने के नाम पर BPRO अनुष्का कुमारी ने रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत इन्होंने विजलेंस को दिए थे शिकायत की जांच निगरानी विभाग की टीम ने विशेष टीम गठित कर योजना का लाभ शुरू कराने के उद्देश्य से शिकायतकर्ता अजय कुमार ने पैसा लेकर पहुंचे और हाथ में दिए।

जाल बिछाकर रंगे हाथों दबोचा 

इसको लेकर निगरानी की टीम पहले से शिकायतकर्ता बनकर कार्यालय में घात लगाए बैठे थे। जैसे ही अजय कुमार ने पैसा दिया वैसे ही उसे दबोच लिया। फ़िर उसे अपने साथ पूछताक्ष के बाद पटना ले आई। बता दें कि, बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। राज्य के कई भ्रष्ट अधिकारी अब तक निगरानी के हत्थे चढ़ चुके हैं। भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम काम कर रही है।  

नालंदा से राज की रिपोर्ट