Bihar Politics: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, बताई वजह

Bihar Politics:

मुकेश सहनी को बड़ा झटका - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां विकासशील इंसान पार्टी के बड़े नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली शर्मनाक हार के बाद यह मुकेश सहनी के लिए बड़ा झटका है। जानकारी अनुसार मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

बड़े नेता ने छोड़ा साथ 

उन्होंने यह इस्तीफा व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से दिया है। डॉ. सुनील कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा कि उन्हें पार्टी में रहते हुए मुकेश साहनी के मार्गदर्शन में काम करने और बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। उन्होंने पार्टी के सभी प्रवक्ताओं, नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

मुकेश सहनी को बड़ा झटका 

इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर कार्य करना उनके लिए एक सुखद अनुभव रहा। डॉ. सुनील कुमार सिंह पेशे से वरीय नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ. सिंह के इस्तीफे के बाद VIP के संगठनात्मक ढांचे में इसे एक अहम घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि मुकेश सहनी की पार्टी की विधानसभा चुनाव में सुफड़ा साफ हो गया था। 

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट