Bihar News: दोस्त को सरप्राइज देने छपरा गई थी पटना से गायब महिला अधिकारी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों बंद था फोन?
Bihar News: बाढ़ के अथमलगोला प्रखंड के बीटीएम पद पर तैनात लापता अर्यमा दीप्ति बरामद हो गई है। पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। महिला अपनी दोस्त को सरप्राइज जेने छपरा गई थी।
Bihar News: राजधानी पटना से लापता महिला अधिकारी को पुलिस ने छपरा से बरामद किया है। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बाढ़- SDPO आनंद कुमार सिंह ने इस मामले में अहम जानकारी दी है। आनंद कुमार सिंह ने बताया कि महिला अधिकारी अपनी महिला मित्र को सरप्राइज देने गई थी। उनकी दोस्त का जन्मदिन था जिसे सरप्राइज देने वो गई थी। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर महिला को बरामद कर लिया है।
छपरा के बरामद हुई महिला अधिकारी
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में बरामद महिला की ओर से बताया गया कि, उनकी एक मित्र अंजली कुमारी उर्फ गोल्डी कुमारी हैं जो सारण के मशरक की रहने वाली हैं, उनका जन्मदिन था उन्हें ही सरप्राइज देने के लिए वो गई थी। महिला ने बताया कि उनके मोबाइल में बैटरी नहीं था जिसके कारण फोन स्विच ऑफ हो गया था। वो अपनी दोस्त को सरप्राइज देने गई थी।
24 घंटे में हुई बरामद
बाढ़ एसडीपीओ ने बताया कि महिला के लोकेशन के आधार पर खोजबीन कर 24 घंटे के अंदर उन्हें बरामद कर लिया गया था। महिला के पति के शिकायत पर पुलिस छानबीन कर रही थी। बता दें कि, जांच के क्रम में सामने आया रहा था कि महिला किसी लड़के के साथ गई थी। महिला अधिकारी के फोन पर आखिरी कॉल किसी लड़के का था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने ऐसी खबरों को नाकार दिया है।
23 दिन पहले हुई शादी
दरअसल, अथमलगोला प्रखंड के बीटीएम पद पर तैनात लापता अर्यमा दीप्ति बीते शुक्रवार से लापता था। जिसे अब पुलिस ने बरामद कर लिया है। अर्यमा दीप्ति की शादी महज 23 दिन पहले पटना के रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) शुभम से हुई थी। शादी के बाद दोनों नेपाल घूमने गए थे और वहां से लौटने के बाद दीप्ति अपनी ड्यूटी ज्वॉइन करने बख्तियारपुर चली गई थीं। दीप्ति मूल रूप से पटना के हनुमान नगर की रहने वाली हैं और बख्तियारपुर जंक्शन के पास किराए के कमरे में रहकर अपनी सेवा दे रही थीं।
बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट