पटना में पकड़ौआ विवाह, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक को किडनैप कर जबरन कराई शादी, कहा – लड़की से था पहले से प्रेम प्रंसग

PATNA NEWS - पटना में युवक की जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। जिले में युवक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और फिर उसकी शादी करा दी। आज मामला सामने आने के दोनों पक्ष के बीच हड़कंप मच गया।

पटना में पकड़ौआ विवाह, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक को किडनैप कर जबरन कराई शादी, कहा – लड़की से था पहले से प्रेम प्रंसग

PATNA - बिहार की राजधानी पटना में युवक का पकड़ौआ विवाह कराने का मामला सामने आया है। बताया गया कि पटना के बहादुरपुर इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 24 साल के युवक का स्कॉर्पियो से आए कुछ लोगों ने अपहरण कर बाढ़ के पास हरौली ले गए और फिर देर रात उसकी जबरन शादी करा दी। वहीं इसके बाद आज सुबह युवक के परिजनों को फोन कर शादी की सूचना दी गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। युवक के पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़का-लड़की को हिरासत में लिया है। युवक का नाम शुभम कुमार बताया गया है।

मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने इस शादी का बचाव करते हुए बताया कि शुभम अपने दोस्त के यहां आता-जाता था, जहां लड़की से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों फोन पर करते थे। जबरन शादी नहीं हुई है। किडनैपिंग और मारपीट की बात गलत है। दुल्हन की मां ने बताया कि दोनों छह महीने से एक दूसरे से बात करते थे और उनकी रजामंदी से शादी कराई गई है।

शादी को मानने से किया इनकार

लड़के के पिता उपेंद्र प्रसाद इस शादी से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के साथ मारपीट हुई है। किडनैप करके जबरन शादी कराई गई है। हरौली के संतोष यादव ने तीन-चार लोगों के साथ मिलकर मेरे बेटे को अगवा किया है। उन्होंने कहा कि वह इस शादी को नहीं मानते हैं। लड़की को किसी भी कीमत में घर में नहीं आने देंगे।

मामले में बाढ़ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लड़का और लड़की को रिकवर किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को जानकारी भेजी गई है।


Editor's Picks