Bihar Politics: देश के पहले सीएम हैं नीतीश जो.. तेजस्वी यादव के सवाल पर जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा का पलटवार, कहा- याद है ना...
Bihar Politics: सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। जदयू नेता लगातार तेजस्वी यादव पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में जदयू के राज्य सभा सांसद संजय झा ने भी पलटवार किया है।

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं। सीएम नीतीश की यात्रा में 225 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसको लेकर विपक्ष लगातार सीएम नीतीश पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश की यात्रा पर होने वाले खर्चों को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा है कि सीएम को केवल जनता से संवाद करने में 225 करोड़ रुपए लगेंगे। वहीं तेजस्वी यादव के सवाल पूछने के बाद से ही सियासत गरमाई हुई है। जदयू के नेता लगातार तेजस्वी यादव पर पलटवार कर रहे हैं। इसी कड़ी में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पलटवार किया है।
4 या 44 डिग्री पर यात्रा करते हैं सीएम
उन्होंने कहा है कि सीएम नीतीश जब लोगों के बीच जाते हैं तो जमीन तौर पर जाकर चीजों को देखते हैं। जब वो यात्रा करते हैं तो कई योजनाओं का निरीक्षण करते हैं। समस्याओं को जानते है उनका समाधान करते हैं। यात्रा करना कोई आसान काम नहीं है। सीएम नीतीश तो 4 डिग्री या फिर 44 डिग्री में यात्रा करते हैं। संजय झा ने कहा कि जब मुख्यमंत्री यात्रा करते हैं तो बिहार और जनता के लिए यात्रा करते हैं। सीएम नीतीश के लिए यात्रा कोई नई बात नहीं है।
देश के पहले सीएम जो...
संजय झा ने कहा कि सीएम नीतीश देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो हर साल यात्रा पर निकलते हैं। जब से वो सीएम बने तब से यात्रा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए संजय झा ने कहा कि तेजस्वी यादव से और क्या उम्मीद किया जा सकता है। यात्रा में क्या लूट होता है बताइए..तो क्या मुख्यमंत्री यात्रा पर नहीं निकलें। उन्होंने कहा कि सीएम कोई आज से यात्रा पर थोड़ी जा रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को यादव दिलाते हुए कहा है सीएम नीतीश यात्रा पर जाकर गांव में भी रुके हैं कहीं सरकारी क्वार्टर में नहीं रुकते थे। याद है ना...। काहे भूल जाते हैं ये सब।
तेजस्वी पर पलटवार
तेजस्वी यादव का दावा कि सीएम नीतीश को मुखौटा बनाकर अधिकारी पैसा लूट रहे हैं। इस पर संजय झा ने कहा कि, इन सब बातों का क्या जवाब दिया जाए। सीएम लोकसभा चुनाव से ही यात्रा कर रहे हैं। वो जमीन पर जाकर काम देख रहे हैं। जब प्रशासन को पता होता है कि सीएम यात्रा पर जा रहे हैं तो वहां के काम को और अधिक तेजी से होता है। वहीं तेजस्वी के दावे ही उनकी सरकार बनेगी तो बिहार में बदलाव होगा। इसको लेकर संजय झा ने कहा कि बिहार के लोग देखे ही हैं कि कितना बदलाव होता है। तब सरकार में थे लोग तब देखे नहीं कैसे सब बिहार छोड़ के भाग गए थे।
पटना से अभिजीत की रिपोर्ट