बनमनखी में छठी बार राजकीय दीनाभद्री महोत्सव का शुभारंभ, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन
Purnia: बनमनखी में छठी बार आयोजित राजकीय दीनाभद्री महोत्सव का भव्य शुभारंभ मंगलवार को हुआ। स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि और एडीएम विनय कुमार साह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
Purnia: बनमनखी दीनाभद्री महोत्सव, पूर्णिया न्यूज, कृष्ण कुमार ऋषि, बिहार सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीनाभद्री पूजा, सीमांचल खबर
बनमनखी में छठी बार आयोजित राजकीय दीनाभद्री महोत्सव का भव्य शुभारंभ मंगलवार को हुआ। स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि और एडीएम विनय कुमार साह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इसके बाद 1600 मीटर दौड़, कबड्डी और कुश्ती जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
तीन दिवसीय इस राजकीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जहां कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए।
महोत्सव के दौरान विधायक कृष्ण कुमार ऋषि अपनी धर्मपत्नी के साथ यजमान बने और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दीनाभद्री महोत्सव कोशी-सीमांचल क्षेत्र की आस्था का प्रतीक है और इसे हर गांव में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
रिपोर्टर अभिजीत भारद्वाज