Bihar News : पूर्णिया में पैनोरमा ग्रुप के 'प्रॉपर्टी एक्सपो 2026' का भव्य आगाज, घर खरीदारों को मिल रहा 10% का विशेष डिस्काउंट
Bihar News : पूर्णिया में पैनोरमा ग्रुप की ओर से 'प्रॉपर्टी एक्सपो 2026' का भव्य आगाज किया गया. जहाँ घर खरीदनेवालों को विशेष छूट दिया जा रहा है.......पढ़िए आगे
PURNEA : बिहार के रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी खास पहचान रखने वाले पैनोरमा ग्रुप (Panorama Group) द्वारा पूर्णिया के पैनोरमा हाइट्स में 'प्रॉपर्टी एक्सपो 2026' का शानदार आयोजन किया गया। इस एक्सपो में पहले ही दिन बड़ी संख्या में शहरवासियों और निवेशकों ने हिस्सा लिया। लोगों ने यहाँ पहुँचकर पैनोरमा ग्रुप की विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। आधुनिक जीवनशैली के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए यह एक्सपो स्थानीय लोगों के लिए एक ही छत के नीचे बेहतरीन विकल्प लेकर आया है।
एक्सपो के दौरान आगंतुकों को पैनोरमा ग्रुप के प्रीमियम अपार्टमेंट्स, लग्जरी फ्लैट्स और आलीशान डुप्लेक्स विला के बारे में विस्तार से बताया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। एक्सपो में रखे गए प्रोजेक्ट्स के थ्री-डी मॉडल, मास्टर प्लान और लोकेशन मैप के जरिए ग्राहकों को उनके सपनों के घर की एक स्पष्ट झलक दिखाई गई। उपस्थित लोगों ने ग्रुप की निर्माण गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन और बेहतर टाउनशिप प्लानिंग की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर पैनोरमा ग्रुप के प्रतिनिधियों ने कहा कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य केवल ईंट-पत्थर का मकान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को एक बेहतर और वैश्विक स्तर की आधुनिक जीवनशैली प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कंपनी समय-समय पर इस तरह के प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन करती है। इससे आम लोगों को न केवल बेहतर आवासीय विकल्प चुनने में मदद मिलती है, बल्कि उन्हें सुरक्षित निवेश के अवसरों की भी सटीक जानकारी प्राप्त होती है।
प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 घर खरीदारों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो रहा है। आज 15 मार्च को विशेष रूप से पैनोरमा हाइट्स, पूर्णिया में आने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने एक आकर्षक ऑफर की भी घोषणा की है। इस एक्सपो के माध्यम से बुकिंग कराने वाले लोगों को 10% तक का खास डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो बजट के भीतर प्रीमियम लोकेशन पर अपने घर का सपना देख रहे हैं।
गौरतलब है कि पैनोरमा ग्रुप सीमांचल और आसपास के क्षेत्रों में रियल एस्टेट के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। एक्सपो में आए लोगों ने माना कि बेहतर कनेक्टिविटी और विश्वस्तरीय सुविधाओं के कारण पैनोरमा के प्रोजेक्ट्स निवेश के लिए पहली पसंद बनते जा रहे हैं। यदि आप भी अपने सपनों का आशियाना ढूंढ रहे हैं, तो अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-120-2111 पर संपर्क कर सकते हैं।