bihar politics - हमारी सरकार आने से पहले उन्होंने मखाना का नाम भी सुना होगा, राहुल गांधी पर पीएम मोदी ने किया तंज

bihar politics - पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के आने से पहले बिहार के मखाना किसानों की हालत को लेकर सरकार ने कोई काम नहीं किया। जिससे किसानों का विकास नहीं हुआ।

purnia - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्णिया में 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मखाना के खेत में घूम रहे  हैं।   उन्होंने मेरे आने से पहले मखाना का नाम भी नहीं सुना होगा। 

नहीं तो पूर्ववर्ती की सरकार ने मखाना पर कभी ध्यान नहीं दिया। न ही मखाना किसानों की कभी चिंता की। हमारी सरकार बनी तो मखाना किसानों को आगे बढ़ाने के लिए काम शुरू किया गया। आज मखाना किसानों की स्थिति बेहतर हुई है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर यह घोषणा हुई थी कि राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता को बताया कि एक दिन पहले ही मखाना बोर्ड के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। मखाना किसानों को अच्छी कीमत और टेक्नोलॉजी के लिए बोर्ड काम करेगा। इसके लिए पौने पांच सौ करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। लेकिन कुछ लोगों को विकास की यह गति रास नहीं आ रही है।

कांग्रेस को बिहार से नफरत

पीएम मोदी ने बिहार की तुलना  बिड़ी से किए जाने पर कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन लोगों को बिहार की चिंता नहीं है। यह लोग कभी बिहार को आगे बढ़ते नहीं देख सकते हैं।

पांच महीने में बना एयरपोर्ट टर्मिनल

सिर्फ 5 महीने में बना  पूर्णिया एयरपोर्ट का टर्मिनल किया गया  है, देश के एविएशन के मैप पर पूर्णिया और सीमांचल की हुई कनेक्टविटी. उन्होंने कहा कि सीमांचल से नई रेल सेवा का भी विस्तार किया गया है। 

उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए सीमांचल का विकास जरुरी है. क्योंकि राजद और कांग्रेस की सरकार में सबसे बड़ा खामियाजा यहां के लोगों को उठाना पड़ा है। इस दौरान बिहार में एनडीए की सरकार  द्वार आज शुरू किए गए प्रोजेक्ट की भी जानकारी दी।