Bihar News : पूर्णिया के हरदा रेड लाइट एरिया में पुलिस ने की छापेमारी, अरुणाचल प्रदेश की नाबालिग को किया बरामद, 6 अन्य को गिरफ्तार

Bihar News : पूर्णिया जिले के हरदा स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस और एनजीओ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के चंगुल से अरुणाचल प्रदेश की एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया है....पढ़िए आगे

नाबालिग बरामद - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया के हरदा स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस और एनजीओ के द्वारा छापामारी की गई। जहां से अरुणाचल प्रदेश की एक नाबालिग लड़की को बरामद किया गया है। विशेष अपराध इकाई के डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने कहा कि एनजीओ के द्वारा महिला थाना में एक आवेदन दिया गया था।  जिसमें बताया गया था कि हिमाचल प्रदेश की एक नाबालिग बच्ची से हरदा स्थित रेड लाइट एरिया में जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा है । 

सूचना पर जब एनजीओ के साथ विशेष टीम गठित कर छापामारी की गई तो वहां से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें दो महिला और चार पुरुष को गिरफ्तार किया गया। वहीं मौके से नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया। सूचना मिली कि उसे मुफस्सिल थाना इलाके में लाया जा रहा है। तब मुफस्सिल पुलिस ने एक बाइक पर सवार एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से अरुणाचल प्रदेश की नाबालिग लड़की को बरामद किया गया । 

बच्ची ने बताया कि फोन को लेकर माँ से झगड़ा हुआ था।  जिस कारण 11 माह पहले वह अरुणाचल प्रदेश से अपने घर से भाग गई थी और सिलीगुड़ी पहुंच गई। जहां एक अज्ञात महिला ने उसे ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने के नाम पर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया।

इसके बाद उसने हरदा के रेड लाइट एरिया के संचालक आफताब के हाथों बेच दिया। आफताब हरदा रेड लाइट एरिया में नाबालिग बच्ची से जबरन देह व्यापार का धंधा करवाता था। फिलहाल आफताब और  महिला फरार है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है ।

अंकित की रिपोर्ट