Bihar News: पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन मुस्कान में 115 मोबाइल बरामद, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
Bihar News: पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 115 गुम/चोरी हुए मोबाइल उनके सही धारकों को सौंप दिए।
Purniya: पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 115 गुम/चोरी हुए मोबाइल उनके सही धारकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब 28 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।
इस संबंध में पूर्णिया की एसपी स्वीटी सेहरावत ने बताया कि सभी मोबाइल Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि यदि किसी का मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। जैसे ही चोरी/गुम मोबाइल किसी नेटवर्क पर सक्रिय होता है, इसकी सूचना संबंधित थाने और मोबाइल धारक दोनों को मिल जाती है, जिससे बरामदगी में आसानी होती है।
एसपी ने यह भी बताया कि इस अभियान में कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
पूर्णिया पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में विश्वास बढ़ा है और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है।
रिपोर्ट- अंकित कुमार