Bihar News : श्री हरि ज्वेलर्स का छठा शोरूम फ्रेजर रोड पटना में खुला, बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने किया उद्घाटन

Bihar News : बिहार के सबसे बड़े ज्वेलरी हाउस 'श्री हरि ज्वेलर्स' ने पटना के फ्रेजर रोड में अपने छठे नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया है........पढ़िए आगे

श्री हरि ज्वेलर्स का छठा शोरूम- फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार के सबसे बड़े ज्वेलरी हाउस 'श्री हरि ज्वेलर्स' ने पटना के फ्रेजर रोड में अपने छठे नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया है, जिसका उद्घाटन बॉलीवुड के प्रसिद्ध सुपरस्टार अभिनेता नील नितिन मुकेश द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर श्री हरि के निदेशक शांतम खेमका ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद गौरव की बात है। पटनावासियों के अटूट विश्वास और प्रेम ने ही हमें एक और नया स्टोर खोलने का हौसला दिया है, जिसके लिए हम सभी बिहारवासियों के हृदय से आभारी हैं।

निदेशक ने शोरूम के कलेक्शन की जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम, कुंदन, पोलकी और सिल्वर के बेहतरीन और मॉडर्न ज्वेलरी का लेटेस्ट कलेक्शन उपलब्ध है। साथ ही, युवा पीढ़ी के लिए खास 'लाइट वेट ज्वेलरी' भी लॉन्च की गई है।

इस उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए एक बेहद आकर्षक ऑफर भी लाया गया है, जिसके तहत सोने की मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 60 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है।

अपनी उच्च गुणवत्ता, बेहतरीन सर्विस और सबसे किफायती दरों पर सोना उपलब्ध कराने के लिए पहचानी जाने वाली श्री हरि ज्वेलर्स एक बार फिर पटनावासियों को बेहतरीन खरीदारी का शानदार अनुभव देने के लिए तैयार है।