निगरानी की भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी, पूर्णिया से पटना तक हड़कंप

छापेमारी के दौरान निगरानी विभाग की टीम अधिकारी के आवास और अन्य परिसरों में मौजूद दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम द्वारा संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

Vigilance Raids - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। पूर्णिया में तैनात भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी की टीम ने छापेमारी शुरू की है। अधिकारी से जुड़े पूर्णिया और पटना के तीन ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी के दौरान निगरानी विभाग की टीम अधिकारी के आवास और अन्य परिसरों में मौजूद दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम द्वारा संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच

निगरानी विभाग के मुताबिक, यह कार्रवाई कार्यपालक अभियंता पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच के तहत की जा रही है। फिलहाल टीम की जांच और तलाशी जारी है।

छापेमारी पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि निगरानी टीम को किन-किन संपत्तियों और दस्तावेजों से संबंधित जानकारी मिली है। कार्यपालक अभियंता के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद भवन निर्माण विभाग में भी हलचल तेज हो गई है।

रंजीत की रिपोर्ट