Bihar Crime : सहरसा में जमीनी विवाद में हत्याकांड को लेकर पुलिस ने की कार्रवाई, तीन महिलाओं सहित 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : सहरसा में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. इस मामले के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

हत्याकांड का खुलासा- फोटो : SOCIAL MEDIA

SAHARSA : जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत में बीते शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को दिन के लगभग 12 बजे हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के पाँच अभियुक्तों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या कैलाश चौधरी (पिता: देवनारायण चौधरी) की ज़मीन विवाद को लेकर की गई थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद, पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देश पर सदर डीएसपी आलोक कुमार और एफएसएल (FSL) टीम तुरंत घटनास्थल पर जाँच के लिए पहुँची। मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद, पुलिस ने त्वरित और गहन छानबीन शुरू की। इस जाँच के परिणामस्वरूप, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्तों को धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने पुलिस के सामने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, जिनकी पहचान मनीष कुमार (पिता: सत्रुधन चौधरी), सत्रुधन चौधरी (पिता: दिनकर चौधरी) और तीन अन्य महिलाएं हैं। ये सभी ग्राम सहुरिया पश्चिमी, थाना सौरबाजार, जिला सहरसा के स्थाई निवासी हैं।

आज, सदर डीएसपी आलोक कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी साझा की और बताया कि हत्या का मूल कारण ज़मीन विवाद था। पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता से इस जघन्य अपराध के अभियुक्तों को कम समय में पकड़ा जा सका है। इस सफल गिरफ्तारी अभियान में आलोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सहरसा, पु0नि0 अजय कुमार पासवान, थानाध्यक्ष, सौरबाजार और एवं सौर बाजार थाना पुलिस के अन्य कर्मी शामिल थे।

सहरसा से दिवाकर की रिपोर्ट