पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ऑटो लूटेरा गैंग के 4 सदस्यों को दबोचा

Sasaram : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टेंपू लूटेरा गैंग के 4 सदस्यों को धर दबोचा है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। 


दरअसल बीते शनिवार 18 अप्रैल को जिले के करबंदिया थाना क्षेत्र से एक टेंपो चालक से उसका टेंपू लूट लिया गया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस जहां टेंपू को बरामद किया है। वहीं इस लूटेरा गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 


बता दें बीते 18 अप्रैल को घटना के शिकार अनिल कुमार राम रात में टेंपो चला कर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान ओल्ड जीटी रोड पर हथियार का भय दिखाकर चार अपराधियों ने अनिल से उसका ऑटो रिक्शा लूट लिया था। 


इस संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया तथा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धनकाढा तथा कंचनपुर इलाके में छापामारी की और एक नाबालिक सहित चार अपराधी को पकड़ लिया। इस सभी का मास्टरमाइंड विशाल कुमार है, जो धनकाड़ा का रहने वाला है। इसके अलावा पिंटू कुमार और सनी कुमार को ताराचंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 


सासाराम एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में विशाल पेशेवर अपराधी है। वही एक नाबालिक बालक को भी निरुद्ध किया गया है। इन लोगों के पास से एक पिस्टल की तरह दिखने वाला लाइटर भी बरामद हुआ।


रंजन की रिपोर्ट