पढ़ाई के लिए मां ने जगाया तो 9वीं की छात्रा ने उठाया यह खौफनाक कदम, फांसी लगा दी जान
Sasaram : जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां कोचस थाना क्षेत्र में एक नौवीं कक्षा की छात्रा ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार पढ़ाई का दबाव बनाने से वह डिप्रेशन में चली गई थी। आज सुबह-सुबह जब उसके पिता जितेंद्र चौहान ने उसे पढ़ने के लिए उठाया और बाद में वह खुद अपने कामधाम पर चले गए तो वह सो गई।
बताया जाता है कि उसकी मां ने पुन: उसे नींद से उठाया। जिससे वह नाराज हो गई तथा अपना कमरा बंद कर ली और कैमरा बंद करके खुद कमरे के छत से लटक रहे पंखा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा महक छोटी कुमारी केशव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है। छोटी कुमारी कक्षा 9 की छात्रा थी। महज पढ़ाई लिखाई के लिए छोटी कुमारी ने इतना बड़ा कदम उठाया। जिससे सभी दंग है।
सासाराम से रंजन