रोहतास में 'सुशासन दिवस: नीतीश संवाद' की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का हुआ आयोजन, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु सहित कार्यकर्ताओं ने जताई ख़ुशी

Bihar News : आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यव्यापी 'सुशासन दिवस : नीतीश संवाद' कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर सोमवार को सासाराम के नोखा प्रखंड अंतर्गत बराव गांव में भव्य दीपोत्सव मनाया गया।

दीपोत्सव का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

SASARAM : आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यव्यापी 'सुशासन दिवस : नीतीश संवाद' कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर सोमवार को सासाराम के नोखा प्रखंड अंतर्गत ग्राम बराव में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। पार्टी के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने दीप प्रज्ज्वलित कर बिहार में हुए विकास और सुशासन के कार्यों के प्रति अपना समर्थन व उत्साह व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि 24 नवंबर का दिन बिहार के विकास और सुशासन की यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी नीतियों, सामाजिक न्याय और जनकल्याणकारी योजनाओं ने बिहार को नई पहचान दी है। इसी गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा यह दीपोत्सव आयोजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कल सासाराम में होने वाले मुख्य 'सुशासन दिवस : नीतीश संवाद' कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए नोखा सहित पूरे रोहतास जिले में जनसंपर्क अभियान और तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा की प्रखंड के सभी पंचायतों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक सासाराम पहुँचकर संवाद कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।