dance party raid - डांस पार्टी के बहाने नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहा था गंदा काम, 9 लड़कियों को किया रेस्क्यू, चार युवक गिरफ्तार
dance party raid - डांस पार्टी के ठिकानों पर छापेमारी कर 9 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इस दौरान 8 महिलाओं और 4 पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया है।
Sasaram -- भागलपुर के बाद अब रोहतास जिले में भी डांस पार्टी की आड़ में देह व्यापार का मामला सामने आया है। एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर टोला में कई डांस पार्टी के ठिकानों पर छापेमारी कर 9 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इस दौरान 8 महिलाओं और 4 पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया है।
देह व्यापार का संदेह
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि नाच-गाने की आड़ में देह व्यापार के धंधे से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि अभी विस्तृत जांच जारी है। यह छापेमारी 'नया सवेरा' अभियान के तहत की गई है।
गरीब परिवारों की लड़कियां
सूत्रों के अनुसार, धंधा में लिप्त अधिकांश लड़कियां गरीब परिवार की हैं। पैसा का लालच देकर नर्तकी ग्रुप चलाने वाले संचालक इन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं। पैसे की वजह से ही नाबालिग लड़कियां इस दलदल में फंस गई हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ-साथ बाल कल्याण समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।
लड़कियों की उम्र और बाकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। मुक्त कराई गई सभी लड़कियों को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू की गई सभी लड़कियों की उम्र और अन्य जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है। उन्हें सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य रेड लाइट इलाकों और नाच पार्टियों में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्ट - रंजन कुमार