Bihar News : भतीजे ने ही रची चाची से आभूषण लूटने की साजिश, रोहतास पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को हिरासत में लिया

Bihar News : रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ के समीप चाची से आभूषण लूटने की साज़िश किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने भतीजे ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी.....पढ़िए आगे

भतीजे ने रची साजिश - फोटो : SONU

SASARAM  : जिले के करगहर थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ के समीप विगत 10 अक्टूबर को चाची से आभूषण लूटने की योजना भतीजा ने अपने दोस्तों के साथ बनाई थी । इस लूट कांड का उद्भेदन करते हुए एसडीपीओ टू संजीव कुमार ने शनिवार को करगहर थाना में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि टीम गठित कर तकनीकी सहायता से कांड की जांच जैसे- जैसे आगे बढ़ी सुराग की परतें खुद ब खुद खुलने लगी।

मिली जानकारी  शाहमल खैरा निवासी सुरेश सिंह की पुत्री गोल्डी कुमारी अपने मायके से अपने भतीजा के साथ बाइक से ससुराल खखड़ा गांव जा रही थी। इसी बीच भतीजा ने अपने तीन दोस्तों के साथ आभूषण लूटने की योजना बनाई थी। योजना के मुताबिक पहले से इंतजार कर रहे भतीजा के बाइक सवार दो दोस्तों‌ ने दो मोबाइल ,मंगलसूत्र , पायल, कानबाली,दुर्गा जी का लॉकेट लूट ली। 

उन्होंने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली कि भतीजा की लूटी गई मोबाइल उसे मिल गई है । जब पुलिस ने कॉल डिटेल निकाला तो यह बात सामने आई कि लूट की गई उक्त मोबाइल से बातचीत की जा रही है। पूछताछ के दौरान उसने दो दोस्तों का नाम बताया। छापामारी के दौरान खखड़ा निवासी सुनील तिवारी के घर से लूट के आभूषण बरामद किया गया। लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। वहीं दूसरी ओर करमैनी गांव में उसके नाबालिग दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया।

एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम में थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल , पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार, अभिषेक कुमार सिंह , रघुनाथ राम रामश्रय सिंह आदि शामिल थे।

सोनू की रिपोर्ट