लालू राज में सिर्फ एक महिला को आगे बढ़ाया, हमने बिहार की हजारों महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया, सासाराम में नीतीश कुमार ने फिर पूर्व की सरकार पर साधा निशाना

Sasaram - खबर सासाराम से है। आज सासाराम में सीएम नीतीश कुमार ने 931 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। सासाराम के विद्यालय शिक्षा परियोजना परिसर में उन्होंने विभिन्न विभागों के द्वारा चलाए जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के लाभ को से भी मुलाकात किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। 

बाद में सीएम ने सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में भी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू परिवार पर हमला करते हुए कहा कि पहले जो लोग थे, वह सिर्फ अपने परिवार के महिलाओं को ही आगे बढ़ते थे। लेकिन जब से वे लोग सत्ता में आए हैं, समाज के हर वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। 

कब्रिस्तान के साथ मंदिरों की भी घेराबंदी

सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पहले जहां सिर्फ कब्रिस्तान की घेराबंदी की बात होती थी, लेकिन उन्होंने 7 साल से पुराने मंदिरों की भी घेराबंदी करना शुरू किया। ऐसे में कुछ लोग जो गड़बड़ी करना चाहते थे, उसे रोका गया। 

उन्होंने अपनी सरकार की कई घोषणा एवं योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। सीएम नीतीश कुमार ने सासाराम के नहर पथ के चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण का शिलान्यास किया। बता दे कि अपने प्रगति यात्रा के दौरान सीएम ने 515 करोड़ की योजनाओं का घोषणा किया था। जिसका शिलान्यास हुआ है। इसके अलावा बिजली, नगर विकास के भी योजनाओं का शिलान्यास हुआ है।

रिपोर्ट - रंजन कुमार