Bihar News: सासाराम के रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी, प्रशासन की सख्ती हड़कंप

Bihar News: रोहतास जिले के सासाराम में प्रशासन ने रेड लाइट एरिया में देर रात सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा इलाके में की गई। जिससे कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी में एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी और एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस टीम मौजूद रही। 

इलाके में अफरा-तफरी का माहौल 

पुलिस के पहुंचते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि इन दिनों जिले के विभिन्न रेड लाइट एरिया में लगातार छापेमारी की जा रही है। उसी क्रम में बेदा क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। हालांकि, इस छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

नशे में होने की मिली थी सूचना 

सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों के नशे में होने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट