सगाई के कुछ ही दिनों बाद छात्रा ने दी जान, हॉस्टल के कमरे में मिला शव, सुसाइड नोट ने खोले गहरे राज

Patna -- रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण लॉ कॉलेज से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । इस घटना ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर और जिले में सनसनी फैला दी है। 

हॉस्टल के कमरे में मिला शव

रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी (GNSU) परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नारायण लॉ कॉलेज की छात्रा प्रियंका सिंह का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूलता पाया गया । मृतका मूल रूप से कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के बैरी गांव की रहने वाली थी 

सुसाइड नोट में 'दबाव' का जिक्र

पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसने मामले को नया मोड़ दे दिया है । जानकारी के अनुसार, प्रियंका की सगाई बीते 25 फरवरी को शिवसागर के नींव गांव के एक युवक से हुई थी । सुसाइड नोट में छात्रा ने कथित तौर पर परिजनों के दबाव में शादी किए जाने की बात लिखी है । पुलिस ने इस पत्र को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है 

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे । मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है, जहाँ मेडिकल टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा ।  एसपी रौशन कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट की सत्यता की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराई जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह मृतका द्वारा ही लिखा गया है 

  • परिजनों और दोस्तों से पूछताछ

पुलिस अब छात्रा के मोबाइल रिकॉर्ड और हॉस्टल के अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है ताकि खुदकुशी के पीछे के असली कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके । फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रा के घर में मातम पसरा हुआ है 

Report - Ranjan kumar