दुल्हन बनकर आई, लाश बनकर लौटी: धोखेबाज प्रेमी ने गला रेतकर कुएं में फेंका, रूह कांप जाएगी ये मर्डर मिस्ट्री सुनकर!

रोहतास के बाघाखोह में हुए पायल यादव हत्याकांड का खुलासा। ट्रेन में हुआ था प्यार, फिर प्रेमी ने शादी छिपाने के लिए रची मौत की साजिश। पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

Sasaram - : रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में शनिवार को मिले एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह महज एक हत्या नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वासघात और साजिश की ऐसी कहानी है जिसे सुनकर रूह कांप जाए। मृतका की पहचान गया जिले की रहने वाली पायल यादव के रूप में हुई है, जिसकी हत्या उसके ही प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेहद बेरहमी से कर दी थी।

ट्रेन का सफर, तिरुपति का साथ और फिर बेवफाई

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अकोढ़ीगोला के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार की मुलाकात पायल से 2 साल पहले एक ट्रेन सफर के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पायल पहले से शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी था, लेकिन धर्मेंद्र के प्यार में वह सब कुछ छोड़ तिरुपति चली गई। वहां दोनों अलग-अलग फैक्ट्रियों में काम करते थे और साथ रहते थे। लेकिन धर्मेंद्र के मन में कुछ और ही चल रहा था। वह पायल को तिरुपति में ही छोड़कर अपने गांव भाग आया और फरवरी 2026 में दूसरी शादी कर ली।

दुल्हन बनकर पहुँची प्रेमी के द्वार, मिली दर्दनाक मौत

जब पायल को धर्मेंद्र की शादी की खबर मिली, तो वह हार मानने के बजाय सीधे उसके गांव पहुँच गई। चौंकाने वाली बात यह है कि जब वह गांव पहुँची, तो वह पूरी तरह से दुल्हन के लिबास में सजी-धजी थी। उसे इस हाल में देखकर धर्मेंद्र बुरी तरह डर गया। उसे लगा कि उसका भेद खुल जाएगा और उसकी नई गृहस्थी उजड़ जाएगी। अपनी पोल खुलने के डर से धर्मेंद्र ने पायल को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया।

कुएं में मिला गला रेता हुआ शव

धर्मेंद्र ने अपने साथियों नकुल सिंह, उपेंद्र सिंह और अन्य के साथ मिलकर शनिवार को पायल को गांव के बाहर सुनसान इलाके में बुलाया। वहां उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बाघाखोह के एक पुराने कुएं में फेंक दिया। पुलिस को सूचना मिली तो एफएसएल और डीआईयू की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। घटनास्थल से 400 मीटर दूर पुआल के ढेर के पास हत्या के अहम सबूत मिले, जो सीधे धर्मेंद्र तक जा पहुँचे।

एसपी रौशन कुमार का बयान और गिरफ्तारियाँ

रोहतास एसपी रौशन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित पांच लोगों (धर्मेंद्र, उपेंद्र, नकुल, संतु और कामेश्वर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने कहा:

"धर्मेंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वह अपनी पोल खुलने के डर से खौफजदा था। इस कांड में शामिल दो अन्य अपराधी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।"

रिपोर्ट - रंजन कुमार