Bihar Crime - बिहार में सीएम नीतीश के अधिकारी भी सुरक्षित नहीं, महिला सीओ से अपराधियों ने की लूटपाट
Bihar Crime - बिहार में सीएम नीतीश के अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है। यहां महिला सीओ से लूटपाट की घटना सामने आई है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
Sasaram - बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. यहां अपराधियों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि अधिकारियों से भी लूटपाट करने लगे हैं। रोहतास जिले में अपराधियों ने महिला सीओ से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. हालांकि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
मामले में बताया गया कि सूर्यपुरा अंचल की महिला अंचलाधिकारी (सीओ) गोल्डी कुमारी के साथ दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर गुरुवार शाम लूटपाट की घटना हुई थी।
बताया गया कि घटना के समय सीओ अपने मित्र के साथ पहाड़ी की सैर पर गई थीं। इसी दौरान लुटेरों ने उनका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। घटना के बाद गोल्डी कुमारी ने दरिगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।
तीन लुटेरे गिरफ्तार
महिला सीओ से हुई लूट की घटना ने पुलिस ने गंभीरता से लिया और तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी करसेरुआ गांव के निवासी – 1. शुभम उर्फ संदीप बिंद (पिता: रामदेव बिंद), 2. पवन कुमार (पिता: पूर्नवासी बिंद), 3. जैकी गुप्ता (पिता: देवानंद शाह) को उनके घर के गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।
Report - ranjan rajput