Bihar News : शिवहर में होगी शिक्षा क्रांति, तीन प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों को मिली हरी झंडी, 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

Bihar News : बिहार के शिवहर जिले में अभी तक मात्र एक ही डिग्री कॉलेज था. लेकिन डीएम की पहल इनकी संख्या बढ़कर चार होने जा रही है.......पढ़िए आगे

शिवहर को सौगात - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : जिला पिछले कई दशको से शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे था। लेकिन अब यह सपना सकार होता दिख रहा है। शिवहर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के प्रयास से शिवहर जिले के शैक्षणिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। लंबे समय से उच्च शिक्षा के लिए मीलों का सफर तय करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

तीन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज

राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने जिले के तीन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज के संचालन की आधिकारिक स्वीकृति दे दी है। अब पिपराही, पुरनहिया और डुमरी कटसरी प्रखंड के विद्यार्थियों को प्लस 2 की पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय या अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी होगी। इस निर्णय से स्थानीय अभिभावकों और छात्रों में हर्ष का माहौल है, क्योंकि अब उनके घर के पास ही उच्च शिक्षा का सपना साकार होगा। 

इन तीन हाईस्कूलों से शुरू होगा शैक्षणिक सफर

फिलहाल, डिग्री कॉलेजों के अपने भवन बनने तक इनका संचालन चयनित हाईस्कूलों में किया जाएगा। डीएम प्रतिभा रानी ने बताया की इसके लिए पिपराही प्रखंड के धनकौल हाईस्कूल,पुरनहिया के बराही जगदीश हाईस्कूल और डुमरी कटसरी के फुलकाहा हाईस्कूल का चयन किया गया है। डीएम ने कहा कि आगामी 1 जुलाई से तीनों जगह पर प्लस टू की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए सभी तैयारी अंतिम चरण में है। 

अभी सिर्फ एक कॉलेज

बता दे की शिवहर में एकमात्र डिग्री कॉलेज होने के कारण आसपास के जिलों में यहां के बच्चे पठन-पाठन करने जाते थे। जिससे उनका काफी परेशानी होती थी। वहीं जिलाधिकारी के प्रयास से तीन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुल जाने से वर्षों का सपना अब सरकार हो गया है। गौरतलब हो की जुलाई महीने से नया सत्र शुरू कर दिया जाएगा।

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट