Bihar News : मिड डे मिल में बच्चों को अंडे की जगह बिस्किट खिला रहे थे गुरूजी, डीएम के औचक निरीक्षण में खुली पोल, होगी कार्रवाई
Bihar News : डीएम ने शिवहर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय कटसरी जागीर का औचक निरीक्षण किया, जहां मिड-डे मील योजना में चल रहे बड़े खेल और धांधली की पोल खुलकर सामने आ गई....पढ़िए आगे
SHEOHAR : लगातार औचक निरीक्षण में अपने कार्यों से प्रभावित कर रही शिवहर के डीएम प्रतिभा रानी ने आज एक स्कूल में पहुंचकर वहां चल रहे अंडा घोटालें की पोल खोल दी, दअरसल -डीएम प्रतिभा रानी के बुधवार को शिवहर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय कटसरी जागीर में पहुँचकर औचक निरीक्षण किया है. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पूरी व्यवस्था विद्यालय के बच्चों ने डीएम प्रतिभा रानी के समझ रख दी.जो शिवहर के एक स्कूल की नहीं, पूरे विभाग की पोल खोल दी.
अंडा की जगह बच्चों को बिस्कट खिलाया जाता है
बिहार में मिड डे मील में बच्चों को उबला अंडा देना अनिवार्य है. अंडा का पैसा अलग से आता है. लेकिन यहां तो बिल्कुल उल्टा दिखा है. जब डीएम ने बच्चों से पूछा कि अंडा मिलता है. इसपर बच्चों ने कहा कि मेडम अंडा नही मिलता है लेकिन बिस्कुट मिलता है. इस पर डीएम ने गुरुजी से पूछा और गुरुजी जवाब नहीं दे पाए. तब डीएम ने फाइल मंगवाकर चेक किया तो फाइल में अंडा पर बिल बना देखकर डीएम ने सभी फाइल को जप्त करके अपने साथ ले गयी है।
हाजिरी रजिस्टर और MDM फाइल जब्त
डीएम प्रतिभा रानी के निरीक्षण के दौरान जब घोटाला का एहसास हुआ तो डीएम तुरंत हाजिरी रजिस्टर, MDM स्टॉक, कैश बुक समेत सारी फाइल अपने साथ जब्त कर ली. बच्चों की संख्या कम देखकर भी डीएम ने क्लास लगाई - यानी कागज पर ज्यादा बच्चा ओर सामने के आंकड़ा चोकाने वाले था।
साफ-सफाई पर भी फटकार
डीएम ने साफ कहा है - बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा. साफ सफाई और विशेष ध्यान देने को कहा गया है. नही तो कार्रवाई तय होगी. इधर डीएम प्रतिभा रानी ने बताई की सभी फाइल को जप्त करके लाया गया है. इसकी गहनता से जांच किया जाएगा. जांच के बाद उचित कार्रवाई किया जाएगा।
शिवहर से मनोज कुमार